.

भाजपा प्रत्याशी के विजय का विश्वास जताया गया

पूर्व मंत्री फागू चौहान को आजमगढ़ एवं मऊ का मुख्य संयोजक बनाया गया

गोरखपुर प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला, क्षेत्रीय महामंत्री शिवकु मार पाठक की उपस्थिति में भाजपा ने रणनीति पर विचार विमर्श किया तथा चुनाव संचालन हेतु संयोजक एवं संचालक समिति गठित की गयी। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला ने कहा समाजवादी पार्टी सत्ता बल पर इस चुनाव को प्रभावित करेगी परन्तु विजय भाजपा प्रत्याशी की ही होगी।
बैठक में पूर्व मंत्री फागू चौहान को आजमगढ़ एवं मऊ का मुख्य संयोजक बनाया गया। जिला संचालन समितियों में दोनों जनपदों के जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष वर्तमान एवं पूर्व सांसद, विधायक, जिला प्रभारी सभी विधानससभाओं के पदाधिकारियों निर्वाचित सदस्यों को शामिल किया गया है।
बैठक में जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व सांसद दरोगा सरोज, पूर्व मंत्री फागू चौहान, श्रीराम सोनकर, प्रेम नारायन पाण्डेय, शिवनाथ सिंह, रमाकान्त मिश्र, अखिलेश मिश्र, अरिजीत सिंह, श्रीकृष्ण तिवारी, ऋषिक ान्त राय, घनश्याम पटेल, विक्रम पटेल, लक्षमण मौर्य, विद्याधर श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश राय, अनिल चौहान, राजेन्द्र सोनकर आदि नेता मौजूद रहे।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment