लालगंज ( आजमगढ ) स्थानीय नगर पंचायत लालगंज में हुई दोपक्षों के बीच मारपीट में शुक्रवार को बाजार स्थित भीरा चैक से गोला बाजार सहित खरखशी बाबा मंदिर के आस पास व्यापारियों द्वारा अपनी दुकाने बंद रखी गयी वही एहतियात के तौर पर जगह जगह पुलिस एवं पीएसी बल तैनात किया गया है । जानकारी के अनुसार वार्ड न 11 निवासी डा मिथिलेश मोदनवाल पुत्र स्वर्गीय रामरूप के घर से बीते 17 फरवरी को लड़के की शादी के दौरान शाम लगभग 7 बजे बाजार स्थित एक मैरेज हाल में बारात जा रही थी किसी बात को लेकर दो पक्षों में तू तू मैं मैं और बाद में मारपीट हो गयी बाद में कुछ लोगों द्वारा बीच बचाव कर मालले को शांत करा दिया गया परंतु बीती रात एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों से पुनः गाली गालौज होने के बाद मामला पुलिस चैकी तक पहुंच गया और मिथिलेश मोदनवाल द्वारा पांच लोगों के खिलाफ लिखित रूप से तहरीर दी गयी सूचना पाकर रात में ही दूसरा पक्ष भी सैकडों की संख्या में पुलिस चैकी के पास आ धमका जिसके बाद सी ओ लालगंज एसपी तोमर, देवगांव प्रभारी, जगदीश उपाध्याय, व कई थानों की पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर अपने अपने घर भेज दिया। इसके बाद शुक्रवार को देवगांव कोतवाली प्रभारी द्वारा व्यापारियों को काफी समझाया बुझाया गया परंतु वे अपनी अपनी दुकाने को बंद रखे और बारात में मारपीट करने वाले लोगों की गिरफतारी की मांग करते रहें वही दूसरे पक्ष द्वारा भी पुलिस को लिखित रूप से तहरीर दी गयी है, बाजार में पुलिस बल तैनात किया गया है मौके पर शांति है इस संबंध में उपजिलाधिकारी लालगंज शीतला प्रसाद यादव कहाकि किसी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दास्त नही की जायेगी। एक पक्ष्स द्वारा तहरीर दी गयी थी जिस पर एफआईआर दर्ज करा दिया गया है कस्बे में पर्याप्त फोर्स लगा दी गयी है, हर तरफ शांति है और व्यापारियों से अपील की कि अपने प्रतिष्ठान खोलें।

Blogger Comment
Facebook Comment