आर्टिस्ट आजमगढ आर्ट प्रदर्शनी का हुआ समापन

आजमगढ। आजमगढ फाइन आर्ट सेंटर एवं पूर्वांचल विकास आंदोलन द्वारा सिधारी स्थित श्रीमन मंगलम होटल में आयोजित दो दिवसीय पेटिंग प्रदर्शनी का सोमवार को समापन हुआ। समापन सत्र में अपर आयुक्त अनिल कुमार मिश्र एवं नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल ने कलाकारों को प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने इस प्रयास की सराहना की। फाइन आर्ट सेंटर की निदेशिका डॉ लीना मिश्रा ने पेंटिंग के विविध पक्षों पर अपनी बात रखी। डॉ लीना ने कहा कि आज़मगढ़ की सांस्कृतिक धरोहरों को कैसवास पर उकेर कर हमारी संस्था के कलाकार बहुत ही सुखद अनुभूतुि कर रहे है. आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। प्रदर्शनी में जिले के सांस्कृतिक धरोहरों के चित्र प्रदर्शन के साथ ही आयल पेंटिंग, एक्लेरिक, मधुबनी, वार्ली, फैब्रिक, स्कैचिंग, चारकोल आदि पेंटिंग प्रस्तुत की गई। बेडसीट पेंटिंग में मार्डन आर्ट, मधुबनी, फ्लोरल, चाइनीज फिगर को प्रदर्शित किया गया था। प्रदर्शनी में लगी पेंटिंग्स दर्शकों को खूब रास आई। कई दर्शकों ने पेंटिंग के तरीकों और रंगों के प्रयोग की भी जानकारी ली। प्रदर्शनी में आजमगढ़ फाइन आर्ट सेंटर की 23 महिला कलाकारों द्वारा निर्मित लगभग 65 कृतियों को प्रदर्शित किया गया। अतिथियों का स्वागत दयाशंकर सिंह ने एवं सिद्धार्थ सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समापन सत्र में प्रदर्शनी के योजन मंडल के सदस्य प्रवीण सिंह के भाई के निधन पर शोक संवेदना भी व्यक्त की गई। प्रदर्शनी में मुख्य रूप डॉ माधुरी सिंह, डॉ भक्तवत्सल, डॉ कौशलेन्द्र मिश्र, अम्बरीश पाण्डेय, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ पीयूष यादव , डॉ बद्रीनाथ श्रीवास्तव, डॉ वंदना द्विवेदी, डॉ प्रमोद उपाध्याय, समेत तमाम लोगों ने शिरकत की।
आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
Blogger Comment
Facebook Comment