आजमगढ। जहानागंज थाना क्षेत्र के सेवटा के पास रविवार की शाम युवक का हत्या कर फेंका गया शव मिलने से सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तरवां थाना क्षेत्र के खजुरा फूलाइच ग्राम निवासी रामबचन यादव का पुत्र अंजेश यादव (30) शुक्रवार को दिन में घर से ननिहाल जाने की बात कहकर बाइक से निकला। मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चरूईडीह गांव में उसका ननिहाल है। शनिवार को वह घर के लिए चला लेकिन वहां नहीं पहुंचा। रविवार की शाम जहानागंज क्षेत्र के सेवटा ग्रामसभा स्थित देव स्थान से कुछ दूरी पर उसकी बाइक लावारिश हाल में खड़ी थी और उसका शव कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में पड़ा था। खेत में गई महिलाएं शव देखकर शोर मचाते हुए गांव में गई । इसकेे बाद लोगो को इसकी जानकारी हुई। जानकारी होने पर ममरखापुर गांव निवासी मृतक के बड़े भाई अवधेश के साढ़ू शंभू मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त कर घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Blogger Comment
Facebook Comment