.

सभी विकास खण्डों में शान्त्पिूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ

ड्रोन कैमरा रहा कारगर 
आजमगढ़ : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई तथा पुलिस अधीक्षक दयानन्द  मिश्र द्वारा प्रमुख्या क्षेत्र पंचायत के मतदान को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, परदर्शी के साथ कराने के लिए निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड कोयलसा, अहिरौला, पवई, फूलपुर, मुहम्मदपुर, लालगंज, पल्हनी का निरीक्षण किया गया। सभी विकास खण्डों में शान्त्पिूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान के दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस, पीएसी लगायी गयी थी। इसके अलावा जनपद के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस के अधिकारी भी बराबर चक्रमण करते रहें। मतदान के दौरान सबसे महत्वपूर्ण यह  था कि जनपद में पहली बार ड्रोेन कैमरा लगाया गया था। जो आकर्षण का केन्द्र था। ड्रोन कैमरा के माध्यम से सभी की फोटोग्राफी करायी जा रही थी। यह ड्रोन कैमरा उॅचाई पर जाकर फोटोग्राफी कर रहा था। जिलाधिकारी ने बताया कि भविष्य में जो भी जनपद में महत्वपूर्ण कार्यक्रम और चुनाव होगें। ड्रोन कैमरा अधिक से अधिक लगाया जायेगा। इस कैमरे का रिस्पान्स अच्छा मिल रहा है। जो भी असामाजिक तत्व गलत कार्य करेगा उसकी गतिविधियां कैमरे में कैद हो जायेगी, यह ड्रोन कैमरा संवेदनशील विकास खण्डों में जैसे- कोयलसा, पवई, फूलपुर, मुहम्मदपुर लगाये गये थें। यह ड्रोन कैमरा भीड़ की फोटोग्राफी उॅचाई से कैद कर लेता है। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment