जहां मतदान हुआ बड़ी मुस्किल से जीत पाई छह सीट
चार प्रमुख पहले हो गये थे निर्विरोध
आजमगढ़. न तो सत्ता की घुड़की काम आयी और ना ही प्रशासन का दुरूपयोग कोई करिश्मा कर सका। परिणाम रहा कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख की 18 सीटों पर हुए मतदान के बाद देर शाम परिणाम आया तो सत्ताधारी दल सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में ही चारोखाने चित्त हो गयी। पार्टी को मात्र 6 सीटों पर जीत मिली। वैसे सत्ताधारी दल के चार प्रत्याशी पहले निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इस तरह से वे अपने प्रमुखों की संख्या दस बता सकते हैं। बसपा व भाजपा की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं गयी है। भाजपा को मात्र चार सीटें मिली हैं। यह वही सीटें हैं जिस पर पूर्व सांसद रमाकांत यादव का वर्चस्व है। वहीं बसपा को मात्र दो सीटें मिली हैं। इस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम बुरी तरह से पराजित हुए हैं।
बता दें कि जिले में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष की 22 सीटें हैं। इसमें चार सीटों पर सत्ताधारी दल को छोड़कर किसी अन्य दल अथवा निर्दल ने नामांकन ने नहीं किया था। जिसके कारण चारो लोग निर्विरोध चुन लिये गये थे। रविवार को शेष 18 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। किसी तरह की धांधली न हो इसके लिए ड्रोन कैमरे भी लगाये गये थे। देर शाम परिणाम घोषित हुआ।
तहबरपुर
ब्लाक में 88 मतों में 86 पोल हुआ भाजपा की विनिता यादव 65 मत पाकर विजयी रहीं। सपा की सुभावती को मात्र 20 मत मिला। एक मत अवैध मिला।
फूलपुर
102 मतों में सभी पोल हुए। जिसमें भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव के भतीजे की पत्नी अर्चना यादव 52 मत प्राप्त कर विजयी रहीं। सपा विधायक श्याम बहादुर यादव के भाई सुरेंद्र यादव को मात्र 22 मत मिला। वहीं बसपा के जीशान अहमद 28 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।
रानी की सराय
92 मतों सभी पोल हुए सपा प्रत्याशी रुखसाना 85 मत पाकर विजयी रहीं जबकि निर्दल निर्मला को 5 मत मिले।
तरवां
96 मतों में 91 पोल हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख अखंड प्रताप सिंह की समर्थित आभा यादव 86 मत पाकर विजयी रही जबकि सपा की इन्दू को मात्र 5 मत मिला।
ठेकमा
100 मतों में सभी पोल हुए निर्दल प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह मुन्ना 76 मत पाकर विजयी रहे जबकि शगुफ्ता खान को मात्र 20 मत मिले चार मत अवैध रहा।
अजमतगढ़
109 मतों में 106 पोल हुए बाहुबली कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह 68 वोट पाकर विजयी रहीं। वहीं बसपा की चंद्रकला मिश्रा को 37 वोट मिला जबकि एक मत अवैध रहा।
हरैया
100 मतों में सभी पोल हुए सपा की भोलवा देवी 61 मत प्राप्त कर विजयी रहीं। वहीं निर्दल दुलारी देवी को 38 मत मिले जबकि एक मत अवैध रहा।
कोयलसा
91 मतों में सभी पोल हुए सपा की कुमारी देवी 58 मत प्राप्त कर विजयी रहीं। वहीं निर्दल पूजा यादव को 32 मत मिला जबकि एक मत निरस्त हो गया।
मिर्जापुर
105 मतों में सभी पोल हुए बसपा के बलवंत यादव 52 मत पाकर विजयी रहे। वहीं आलम को 37, विमला को 15 मत मिला जबकि एक मत अवैध रहा।
अहरौल
101 मतों में सभी पोल हुए जिसमें सपा के राजेश्वर 50 मत पाकर विजयी हुए तो निर्दल अनीता को 47 वोट मिले जबकि चार मत अवैध रहे।
सठियांव
129 में सभी पोल लिए जिसमें बसपा की स्वेता यादव 98 मत पाकर विजयी रहीं। वहीं सपा की सुनीता को 31 मत मिला।
महराजगंज
94 मतों में सभी पोल जिसमें सपा के रूदल सोनकर 84 मत पाकर विजयी रहे। वहीं बसपा के जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम को मात्र 9 वोट मिला जबकि एक अवैध रहा।
पल्हना
56 वोटों में 56 पोल जिसमें परिणाम टाई। लाटरी सिस्टम से बसपा के श्यामदेव राजभर विजयी।
जहानागंज
93 मतों में 86 पोल हुए जिसमें बाहुबली कुंटू सिंह समर्थित निर्दल संजय यादव 81 मत प्राप्त कर विजयी रहे। सपा के ओंकार यादव 2, व अखिलेश को 1 वोट मिला जबकि एक मत अवैध रहा।
लालगंज
101 मतों में सभी पोल जिसमें निर्दल आकांक्षा सिंह 65 मत पाकर विजयी रहीं। सपा की गायत्री को 35 मत मिला जबकि एक मत अवैध रहा।
मोहम्मदपुर
97 मतों में 96 पोल हुए जिसमें सपा विधायक आदिल शेख के भाई फाजिल शेख 55 मत प्राप्त कर विजयी रहे। बसपा के विजय कुमार विश्वकर्मा को 41 वोट मिले।
पवई
106 मतों में सभी पोल जिसमें भाजपा की सूरजी देवी 65 मत प्राप्त कर विजयी रहीं। सपा की मुन्नी देवी को 26 वोट मिले जबकि 15 मत अवैध रहा।
मार्टीनगंज
97 मतों में सभी पोल हुए जिसमें भाजपा के सौरभ सिंह 43 मत प्राप्त कर विजयी रहे। सपा के सिकन्दर को 31 व बसपा के आबिद 23 मत मिले।
Blogger Comment
Facebook Comment