
मुबारकपुर / आज़मगढ़ : शनिवार की रात पैदल गश्त अभियान शुरू हुआ जिसमे मुबारकपुर कोतवाल संतलाल यादव की नेतृव में भारी संख्या पुलिस बल सड़को पर उतरा। कोतवाल ने जहाँ चेकिंग अभियान चलाया वही सड़क पर अतिक्रमण करने वालो को भी सख्त लहजे में समझाया। इस अभियान से पुरे नगर में हड़कम्प मच गया और ऐसे लोगों में दहशत फ़ैल गयी। अधिकारियो के आदेश का सख्ती से पालन करते हुए मुबारकपुर कोतवाल संतलाल यादव ने शनिवार की रात भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स लेकर रोडवेज़ से लेकर नगर पालिका , सब्ज़ी मण्डी , रहमानिया मार्ग , छोटी अर्जेंटी , ऊँची तकिया , कटरा एवं बवाली मोड़ तक अभियान चलाकर सड़क पर कब्ज़ा वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए हटाने का फरमान दिए। कोतवाल ने बताया इस तरह का महा अभियान पुरे नगर में 20 दिनों तक होता रहेगा और कोई भी दुबारा अतिक्रमण या सड़क जाम किया तो मुकदमा दर्ज कर सीधे जेल भेजने की कड़ी कार्यवाही होगी। वैसे इस अभियान से आम लोगों में भारी ख़ुशी देखी गयी और जाम से निजात मिलने की संभावना बढ़ गयी। भारी संख्या में पुलिस बल देख ऐसे लोगों में भगदड़ मच गयी और अपना अपना सामान इधर उधर छोड़ भागते नज़र आये। कोतवाल ने माना कि यह समस्या पुरानी है परन्तु सख्ती से ऐसे लोगों पर निपट कर कारवाही होगी तो खुद मान जायेंगे।
आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
Blogger Comment
Facebook Comment