सहमती मिलने से खिलाडि़यों में खुशी की लहर
जीयनपुर आजमगढ़। जूनियर नेशनल खो खो प्रतियोगिता इस बार जिले में होगी। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर हरी झंडी मिल गयी है। प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम का चयन भी कर लिया गया है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 66 टींमें भाग लेंगी।
बता दें कि यह लगातार दूसरा वर्ष है जब जिले को उक्त प्रतियोगिता के मेजबानी का अवसर मिला है। पिछले वर्ष प्रतियोगिता अहरौला ब्लाक के नरफोरा स्टेडियम में 13 से 15 जून तक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था लेकिन उस समय केवल 14 स्टेट की टीमों ने भाग लिया था। इस बार प्रतियोगिता बड़े पैमाने पर आयोजित हो रही है। खो खो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा. राकेश सिंह ने बताया कि प्रतियोंगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हरी झंडी मिल चुकी है। इस बार प्रतियोगिता का आयोजन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में किया जायेगा। प्रतियोगिता नरखोरा मिनी स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमे भाग ले रही है। वैसे तो प्रतियोगिता में कुछ 66 टीमें भाग लेंगी लेकिन केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बंगाल, पंजाब और दिल्ली की टीमें आकर्षण का केंद्र होगी। उन्होने प्रतियोगिता आयोजन के लिए अनुममि देने पर राष्ट्रीय इकाई को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि आजमगढ़ जिले के लिए यह गौरव की बात है किउसे प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। इससे जिले के लोगों में इस खेल के प्रति रूचि बढेगी। युवा आगे आयेंगे।

Blogger Comment
Facebook Comment