बिहार से लौटे प्रतिभागी खिलाड़ी

आजमगढ़। रंग मंच व ललित कलाओं के लिए समर्पित संस्था हुनर संस्थान के कलाकारों ने बिहार में आयोजित सोलहवीं अखिल भारतीय नाटक , नुक्कड़ एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर 7 राष्ट्रीय पुरस्कारों पर अपना कब्जा जमा लिया। बरियारपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता से वापस लौटे कलाकारों का गृह जनपद में भव्य स्वागत किया गया। नाट्य दल का नेतृत्व संस्था के सचिव व रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा कर रहे थे। उन्होंन बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 8 राज्यों के 16 नाट्य एवं नृत्य दलों ने हिस्सा लिया था जिसमें हुनर संस्था आजमगढ़ के हुनर बाजों ने उप शास्त्रीय नृत्य में प्रथम सामूहिक लोकनृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सशक्त नाट्य मंचन के जरिये नाटक रिहसल के लिए प्रेसीडेन्टी ज्यूरी अवार्ड, बेस्ट नुक्कड़ नाटक एवार्ड, रंग जुलूस अध्यक्षीय पुरस्कार तथा व्यक्तिगत श्रेणी में सुनील दत्त विश्वकर्मा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सॉत्वना पुरस्कार एवं रंगमंच के क्षेत्र में राष्ट्र स्तर पर कार्य करने के लिए नरायण सिंह प्यासा सम्मान से विभूषित किया गया। इस 19 सदस्यीय दल में गौरव मौर्या, सत्यम शर्मा, कमलेश सोनकर, अमरजीत विश्वकर्मा, सुधीर शर्मा, मनीष चौधरी, नौशाद अली आदि शामिल थे। नाट्य दल की सफलतापूर्वक वापसी पर डा0 पियुष सिंह यादव, अनीता साइलेस, रमाकान्त वर्मा, संस्था अध्यक्ष मनोज यादव, अजेन्द्र राय, राजेन्द्र प्रसाद यादव, विभा गोयल, सपना बनर्जी, फिल्म अभिनेता संतोष श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल, नीरज अग्रवाल सहित सभी शुभचिन्तकों ने उत्तरोत्तर सफलता के लिए बधाई दी।
आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
Blogger Comment
Facebook Comment