सपा जिला अध्यक्ष ने किया पलटवार
आजमगढ़। ब्लाक प्रमुख चुनाव के साथ सत्ता पक्ष और विपक्ष में शुरू हुई तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने मंगलवार को भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि पूर्व सांसद का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। हवलदार यादव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्लाक प्रमुख चुनाव शान्ति पूर्ण व निष्पक्ष सम्पन्न कराने पर मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। यह मुख्यमंत्री के लोकतंत्र में विश्वास का प्रतिफल है। भाजपा के पूर्व सांसद का यह बयान हास्यास्पद लगता है कि सपा के लोग सत्ता के बल पर चुनाव जीतना चाहते थे। यदि मेरी सत्ता होती तो 22 सीटों पर कब्जा कर लेते। इस बात से स्पष्ट है कि रमाकान्त यादव पूर्व सांसद का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। वे हमेशा अराजकता पैदा कर चुनाव जीतना चाहते हैं। यदि सत्ता का दुरूपयोग होता तो उनके समर्थक भी चुनाव नहीं जीतते। सपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है। 2017 विधान सभा चुनाव में जनपद की सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी। सपा गुंडई व अराजकता का माहौल पैदा करके नहीं बल्कि जनपद के सर्वांगीय विकास के आधार पर चुनाव लड़ेगी अन्य पार्टियां बुरी तरह हारेंगी।

Blogger Comment
Facebook Comment