निदेशक उद्योग व नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने चीनी मिल सठियांव का आकस्मिक निरीक्षण किया
सठियांव, आजमगढ़ 10 जनवरी। सरकार की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्याें की गुणवत्ता व समयानुसार पूर्ण कराने के मकसद से आयुक्त एवं निदेशक उद्योग व नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने चीनी मिल सठियांव का आकस्मिक निरीक्षण बुधवार को प्रातः 8 बजे किया, आकस्मिक निरिक्षण के चलते अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यदायी संस्था का पूरा अमला हांफता नजर आया। उन्होंने सभी जिला गन्नाधिकारी को सख्त हिदायत दी कि किसी भी दशा में गन्ना काश्तकारों को गन्ना रोकने लिए समहत करें, अन्यथा की स्थिति में बैरियर लगा कर अन्य जनपदों को जाने वाले गन्ना को रोकें।
चीनी मिल सठियांव के निरीक्षण के दौरान आयुक्त एवं निदेशक उद्योग व नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने सभी निर्माण कार्य और तकनीकी मशीनों के इंस्टालेशन आदि का गहनता से निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारी से जानकारी हासिल की और कहा कि 28 फरवरी तक कार्य को हर हाल में पूर्ण कर संबंधित विभाग को सौंपना है, उसके बाद कार्य की गुणवत्ता व सत्यता की जांच के बाद ही कार्यदायी संस्था को संबंधित कार्य का अनापत्ति प्रमाण जारी किया जायेगा। बिजली विभाग के कार्याें में शिथिलता पाये जाने पर असंतोष जाहिर करते हुये कहा कि इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी से मीटिंग कर कार्य में तेजी लाई जायेगी। उन्होंने आगे कहा कि चीनी का प्रपोजल सन् 2013 में मैंने स्वयं तैयार किया था। तब और अब में काफी फर्क है और यह फर्क देख कर मुझे काफी खुशी हो रही है कि जनपद सहित पड़ोसी जिलों के गन्ना काश्तकारों को गन्ने की खेती में एक बेहतर भविष्य का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने चीनी मिल की विशेषताएं बताते हुये कहा कि यह चीनी मिल पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत और आन लाईन होगी। चीनी मिल के कार्याें पर लखनऊ व नोएडा में बैठे अधिकारी आसानी मानीटर कर सकते हैं और इसके साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे सकते हैं।
उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि किसी भी दशा में गन्ना काश्तकारों को गन्ना रोकने लिए समहत करें और जो भी गन्ना अन्य जनपदों में जाता है उसे बैरियर लगा कर रोकें।
इस मौके पर प्रधान प्रबन्धक एएस पोरस, जिला गन्नाधिकारी साहब लाल यादव, मुख्य लेखाकार बीके शेट्टी, तहसीलदार सदर आरके मधुसूदन, मुख्य गन्नाधिकारी बीपी पाण्डेय, एनके वाजपेयी, आसवनी इकाई प्रभारी रविन्द्र सिंह, बीके सिंह, साईट इंचार्ज सुरेश चैहान, आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
आयुक्त एवं निदेशक उद्योग/जनपद के नोडल अधिकारी श्रीमती नीना शर्मा ने अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत आज निर्माणाधीन व द किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव, हथकरघा विपण केन्द्र मुबारकपुर, हरिऔध कला, भवन, कलेक्ट्रेट, तथा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल सदर के ट्रामा सेन्टर, आधुनिक पोस्ट मार्टम हाल को देखा, ट्रामा सेन्टर में टाइल्स के बीच में गैपिंग होने पर नराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ठीकेदार से इसे ठीक कराये। आधुनिक पोस्ट मार्टम हाउस बन कर तैयार हो गया हैै। और हैण्ड ओबर भी कर दिया गया है अभी तक उसका प्रयोग नही हो गया है। इस पर प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 चन्द्रेश चन्द्रा व मुख्य चिकित्साधीक्षक डा0 वी0 राम को निर्देशित करते हुए कहा कि काफी दिनों से बन्द पड़ा है। साफ-सफाई भी नही है। इसकी सफाई कराते हुए एक सप्ताह के अन्दर आधुनिक पोस्ट मार्टम हाउस को चालू कराने का निर्देश दिया। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार सुविधा दे रही है तो उसे चालू कराये। उन्होनें बताया कि जो कमियां है उसे ठीक कराते हुए उसका उपयोग करे। अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी नराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी और मुख्य चिकित्साधीक्षक को साफ-सफाई कराने का निर्देश्दिया। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा जो सुविधाए दी जा रही है मरीजो को मिलना चाहिए। अस्पताल परिसर में प्राईवेट एम्बाुलेन्स खड़ी रहने पर उसे परिसर से बाहर खड़ी कराने का निर्देश दिया। हरिऔध कला भवन और कलेक्ट्रेट के निर्माण में कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि मानक के अनुसार एवं समय सीमा के अन्दर निर्माण कार्यो को पूरा करें। मानक एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रसाशन आशुतोष कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर डा0 अशोक कुमार सिंह, कोतवाल मो0 ईसा खाॅ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 संजय कुमार, राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेज पीएन सिंह, सी.एण्ड डी.एस. के प्रोजेक्ट मैनेजर डीएस यादव उपस्थित थें।

Blogger Comment
Facebook Comment