.

वाहनों पर काली फ़िल्म लगाने पर हुई कार्यवाही

आजमगढ़ : नियम कानून को ताख पर रखकर वाहन का संचालन करने वाले लोगों के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने अभियान चलाया तो हड़कंप मच गया। वाहन संचालक गली-कूचे से खिसकते नजर आए। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए शहर के दो चौराहों पर व्यापक चेंकिग की। चेंकिग में 17 चार पहिया वाहनों से काली फिल्म उतारी गई। इस दौरान 1700 रुपये समन शुल्क भी वसूला गया। पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान में सोमवार को यातायात विभाग द्वारा उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में शहर के गिरजाघर चौराहे और बागेश्वरनगर चौराहे पर चें¨कग अभियान चलाया गया। दोनों स्थानों पर मिलाकर 17 लोग ऐसे मिले जो चार पहिया वाहन में काली फिल्म लगाकर घूम रहे थे। उक्त लोगों के वाहन से काली फिल्म उतारने के साथ ही उन्हें हिदायत दी गयी कि आगे से फिल्म न लगायें। यातायात उपनिरीक्षक ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जायेगा। जो लोग भी नियम के विपरीत वाहन संचालन करते पाए गए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment