.

.

.

.
.

बी डी सी पर हमला : प्रमुख सहित दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज

परिजनों ने लगाया विधायक पर साजिश का आरोप

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी देवारा नैनीजोर (बिसेन का पूरा) गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य को मंगलवार की सुबह सत्ता पक्ष के लोगों के इशारे पर गोली मारी गई। घायल के परिजनों ने इस मामले में सपा के  ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव व जिला पंचायत सदस्य शिवसागर यादव को नामजद किया है। यहीं नहीं परिजन सगड़ी विधायक पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगते रहे । परिजनों के आरोप से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं सत्ता पक्ष के लोग कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। उक्त गांव निवासी सत्यनारायण उर्फ सत्तन यादव 35 पुत्र स्व. बाढ़ू हाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गये थे। इसके बाद ब्लाक प्रमुख चुनाव में उन्होंने निर्दल प्रत्याशी दुलारी देवी का खुलकर साथ दिया। मतदान के दिन वे दुलारी देवी के एजेंट भी थे। तभी से दोनों पक्षो में रंजिश चल रही थी। मंगलवार की सुबह करीब 7.30 बजे सत्यनारायण अपने पड़ोसी शिव नरायन यादव के घर के सामने समाचार पत्र पढ़ रहे थे तभी बाइक पर सवार दो लोगों ने उन्हें गोली मार दी थी।  गोली सत्य नारायण के जबड़े में लगी है। उपचार जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में घायल के भाई शिव शंकर का आरोप है कि इस मामले में  सत्ताधारी दल के विधायक सहित कई लोगों की साजिश है। तहरीर में शिवशंकर ने आरोप लगाया है कि नैनीजोर के क्षेत्र पंचायत सदस्य कादीपुर गांव निवासी शिव सागर के ललकारने पर पकडि़यहवां गांव निवासी  प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने गोली मारी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश दिख रहा है। इस मामले में थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला पंजीकृत कर जांच की जा रही है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment