.

अनुबंधित बस की चपेट में आने से व्यवसायी की मौत, लगाया जाम

आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुढ़उबाबा स्थान के पास शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे वाराणसी की ओर जा रही रोडवेज अनुबंधित बस मोपेड सवार कपड़ा व्यवसायी को रौंदते हुए निकल गई। मौके पर ही व्यवसायी ने दम तोड़ दिया। हादसे को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटना स्थल पर गतिअवरोधक निर्माण की मांग को लेकर लगभ
ग ढाई घंटे तक गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग जाम रखा। क्षेत्र के उसरौली ग्राम निवासी 28 वर्षीय हीनू पुत्र गनी ग्रामीण क्षेत्रों में कपड़े का फेरी लगाकर परिवार की आजीविका चलाता था। शुक्रवार की दोपहर वह फेरी लगाकर मोपेड से वापस अपने घर लौट रहा था। बुढ़उ बाबा स्थान स्थित तिराहे के पास वाराणसी की ओर जा रही अनुबंधित बस उसे अपनी चपेट में लेते हुए निकल गई। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार व सीओ लालगंज ने पांच दिनों के भीतर उक्त स्थान पर गति अवरोधक बनवाने तथा मृतक के परिजनों को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन देकर दोपहर करीब पौने तीन बजे जाम समाप्त कराया। मृतक के तीन वर्ष का एक पुत्र व 15 दिन पूर्व जन्मी पुत्री बताई गई है। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment