.

सालाना जोड़ मेले में होगा सिख संतों का समागम

देश-विदेश से मेले में शामिल होते हैं सिख समुदाय के लोग 


आजमगढ़। गुरूनानक देव, गुरूगोविंद सिंह जैसे महापुरूषों की तप स्थली रहे ऐतिहासिक गुरूद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद में 25 से 27 मार्च तक सालाना जोड़ मेले का आयोजन किया जायेगा। इस मेले में देश ही नहीं बल्कि विदेश में रहने वाले सिख समुदाय के लोग भाग लेंगे। मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। आयोजक मंडल ने शुक्रवार को शहर के बिट्ठल घाट स्थित गुरूद्वारे में बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति तय की।
कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी एवं पूर्वांचल सिख सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष जगवीर सिंह ने कहा कि 25 मार्च को गुरूग्रन्थ साहिब में अखंड पाठ साहिब प्रारम्भ होगा, 26 मार्च को 12 बजे नगर कीर्तन, शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसमें संत सिपाही रंजीत आखाड़ा गतका पार्टी गुरू का ताल आगरा द्वारा अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया जायेगा। इसी दिन रात 9 बजे से 4 बजे तक रैन सभाई कीर्तन का आयोजन होगा। 27 मार्च को महान कीर्तन दरबार एवं गुरु का लंगर भी बरतेगा। गुरूद्वारा चरण पादुका साहिब के जत्थेदार सतनाम सिंह ने कहा कि इस स्थान पर गुरूनानक देव जी महराज, गुरूतेग बहादुर जी महराज ने तप किया था। आज भी संगतों के लिए चरण पादुका दर्शन हेतु रखी गयी है। चरण पादुका साहिब में होने वाले कार्यक्रम में देश के जानमाने संत महात्मा भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 40 सालों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर जगदीश सलूजा, सतनाम सिंह, गुरविंदर सिंह, दिलेर सिंह, फतेह सिंह, सुरेंद्र सिंह, श्यामसुन्दर अरोरा, राजेश अरोरा, राजू सिंह, संगम, लखबिंदर सिंह, गुरूचरनलाल, कन्हैया सिंह, शेरू भाटिया, कैलाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment