.

करेंट से संविदा लाइनमैन की मौत

विभाग द्वारा मृतक के परिवार की मदद की घोषणा

आजमगढ़: देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लालगंज विद्युत सब स्टेशन पर वर्षों से संविदा पर  कार्यरत  50 वर्षीय लाइनमैन की शुक्रवार को क्षेत्र के खनियरा गांव में विद्युत मरम्मत के दौरान करेंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई।  क्षेत्र के नरायनपुर नेवादा ग्राम निवासी प्यारेलाल मौर्य (55)  पुत्र स्व0 रामदेव मौर्य विगत कई वर्षों से लालगंज विद्युत उपकेंद्र पर  संविदा लाइनमैन पद पर कार्यरत था। शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे वह क्षेत्र के खनियरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे ट्रासंफार्मर पर चढ़कर यांत्रिक खराबी दूर कर रहा था। उसी दौरान वह अचानक करेंट की चपेट में आ जाने से नीचे गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर एसडीएम लालगंज शीतला प्रसाद यादव, सीओ एसपी तोमर व देवगांव कोतवाल मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर विद्युत विभाग के क्षेत्रीय  अधिकारी को बुलाया। घटना को लेकर विद्युत विभाग के लोगों का कहना है कि मृतक बगैर सूचना के कार्य कर रहा था। इसके कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भंग नहीं थी। इसके कारण घटना हुई। विद्युत विभाग द्वारा मृतक को एक लाख की मदद की घोषणा व 20 हजार की तत्कालिक मदद प्रदान की गई। जबकि एसडीएम लालगंज ने मृतक के परिजनों को दुर्घटना बीमा, विधवा पेंशन तथा पारिवारिक लाभ शासन से दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियागया। मृतक प्यारेलाल के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां बताए गए हैं। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment