.

आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तीन की मौत



कोहरे के कारण आपस में भिड़े सात वाहन, कई घायल

आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर गांव के पास 252वें किलोमीटर पर सात वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से गाजीपुर जा रही एक निजी बस लखनऊ की ओर से आ रही थी। घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण बस चालक आगे चल रहे ट्रेलर को समय रहते नहीं देख सका और बस पीछे से ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी एक-दूसरे से टकराते चले गए। हादसे में दो बस और पांच ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। । मृतकों की पहचान कराने में पुलिस जुटी है। उधर, घायलों के जिला अस्पताल पहुंचने की सूचना पर एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ सिटी शुभम तोदी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के उपचार और राहत व्यवस्था का जायजा लिया। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। तीनों मृतक दिल्ली से गाजीपुर जा रही बस में सवार थे। पुलिस उनकी पहचान कराने में जुटी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment