.

आजमगढ़: अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में 300 से अधिक बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण


वासदेई मेमोरियल हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, दवाइयां भी वितरित की

आजमगढ़: नगर के सिविल लाइंस स्थित वासदेई मेमोरियल हॉस्पिटल की ओर से श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से आठ तक के करीब 302 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में नवजात, शिशु एवं किशोर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर अग्रवाल और सर्जन डॉ. नेहा गुप्ता ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान डॉ. अंकुर अग्रवाल ने कहा कि मौसम में बदलाव के कारण बच्चों में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने तथा ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment