.

आजमगढ़: माटी कला महोत्सव में छाई जिला कारागार के बंदियों की कला


मिट्टी के दीये और ब्लैक पॉटरी बने आकर्षण का केंद्र

आजमगढ़ : कलेक्ट्रेट के सामने अंबेडकर पार्क में आयोजित माटी कला महोत्सव में इस बार जिला कारागार आजमगढ़ के बंदियों की हुनर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। कारागार के बंदियों द्वारा मिट्टी से तैयार किए गए दीपावली के आकर्षक दीये, मिट्टी के बर्तन और ब्लैक पॉटरी से जुड़े विभिन्न उत्पाद महोत्सव में प्रदर्शित किए गए हैं,जिन्हें आजमगढ़ कारागार के बंदियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और मेहनत से मिट्टी को खूबसूरत कलाकृतियों का रूप दिया है। इन उत्पादों के जरिए बंदियों के हुनर और उनकी सृजनात्मक क्षमता को मंच मिल रहा है। साथ ही यह पहल बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है । स्टाल पर मौजूद जिला कारागार के कांस्टेबल सुरेन्द्र सोनकर ने बताया की दो दिनों में हम लोगो ने अच्छी सेल किए है । लोग बंदियों द्वारा बनाए जाने वाली दीयों को सबसे जायदा पसंद कर रहे है और मार्केट से सस्ते में हम लोगो को इस दिवाली दीपक जलाने का अच्छा मौका भी दे रहे है ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment