.

आजमगढ़: नारी शक्ति डांडिया महोत्सव में देर रात तक झूमीं महिलाएं





नव दुर्गा पूजन, समूह नृत्य और डांडिया प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

आजमगढ़: नारी शक्ति संस्थान की ओर से रविवार को शहर के सिधारी स्थित श्रीमन मंगलम होटल में 17वें नारी शक्ति डांडिया महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। ‘फूल बिछाओ डगरिया में, माता रानी पधारी नगरिया में’ की गूंज के बीच आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि कंचन मिश्रा के साथ संस्था अध्यक्ष मंजू उपाध्याय और संरक्षक मंडल की रानी अनामिका सिंह, सुधा तिवारी, प्रियंका पांडेय, डॉ. प्रीति गुप्ता, मधु तिवारी, दीप शिखा पांडेय, डॉ. नेहा दुबे और श्वेता यादव ने माता रानी की आरती कर किया। इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष अर्चना वत्सल, रश्मि डालमियां, रिंकी प्रशांत, आभा अग्रवाल, पूनम यशपाल सिंह, ममता राय, अनिता श्रीवास्तव, गीता यादव, सुमन सिंह, नीतू कश्यप और अनुपमा तिवारी ने वैदिक रीति से नव दुर्गा का पूजन किया। नव दुर्गा के रूप में सजी बच्चियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष मंजू उपाध्याय ने की। अंशु अस्थाना और प्रत्यक्षा तिवारी ने संयुक्त रूप से संचालन किया। ‘मैं तो आरती उतारूं रे’, ‘हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम’, ‘शेर पर सवार भइल माई मयरिया’ और ‘फूल बिछाओ डगरिया में, माता रानी पधारी नगरिया में’ जैसे भक्ति गीतों पर डांडिया नृत्य शुरू हुआ तो देर रात तक महिलाएं झूमती रहीं। संस्था की युवा सदस्य मानसी प्रकाश, वंशिका, मनस्वी, काजल, वैष्णवी, श्रेया, पंखुड़ी, समृद्धि, नंदनी, बागीशा, अनुपमा और रिमझिम ने ‘लहर-लहर लहराता लाली चुनरिया’ गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं अनीता श्रीवास्तव, पूनम यशपाल सिंह, मीना सैनी, अमिता बरनवाल, अनामिका प्रजापति, उमा प्रजापति, सोनी सिंह और पूर्णिमा उपाध्याय ने ‘ओ जंगल के राजा, मेरी मैया को लेके आज’ गीत पर नृत्य कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महोत्सव को संबोधित करते हुए मंजू उपाध्याय ने कहा कि संस्था पिछले 17 वर्षों से हर साल नारी शक्ति डांडिया महोत्सव का आयोजन कर रही है। इसका उद्देश्य भारतीय सभ्यता और संस्कृति का संवर्धन करने के साथ पूरे विश्व में सुख, समृद्धि, शांति और ऊर्जा का संचार करना है। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी भारतीय संस्कृति के संवर्धन के लिए कार्य करती रहेगी।
महोत्सव में नव दुर्गा पूजन, डांडिया समूह नृत्य, डांडिया नृत्य प्रतियोगिता और डांडिया रूप सज्जा प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहे। कार्यक्रम में पहुंचीं अतिथियों का संस्था अध्यक्ष मंजू उपाध्याय और सचिव डॉ. पूनम तिवारी ने मांगटीका पहनाकर सम्मान किया। निर्णायक मंडल में गरिमा अस्थाना, श्रेया चित्रांशी और तेजस्विनी बरनवाल शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। अंत में सचिव डॉ. पूनम तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. मालती मिश्रा, विजय लक्ष्मी पांडेय, आईएमए अध्यक्ष डॉ. रजनी त्रिपाठी, डॉ. शिप्रा सिंह, प्रतिमा सिंह, मधु सिंह, दीपा गुप्ता, परम जैसवाल, डॉ. स्मारिका, डॉ. अंकिता, एडवोकेट अनामिका सिंह, सुनीता सिंह, नम्रता त्रिपाठी सहित संस्था की सदस्याएं और शहर की अन्य सम्मानित महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment