.

आजमगढ़: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला फूंका


प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता पर टिप्पणी का जताया विरोध, पद से हटाने की मांग की

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया के नेतृत्व में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से तत्काल हटाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाकर नाराजगी जताई। जिला अध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर पुतला दहन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में बाबूराम चौहान, जय राम प्रजापति, हरिश्चंद्र चौरसिया, राजीव सोनी, गौरव गुप्ता, सोमनाथ यादव, मृगांक शेखर सिन्हा, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, विनीत सिंह, रिशू, उज्ज्वल चौहान, परमहंस चौहान, रवि गुप्ता, अजय मौर्य और योगेंद्र यादव सहित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment