.

आजमगढ़ में स्लीपवेल शॉपी का भव्य उद्घाटन हुआ




न्यू गर्ग हैंडलूम ने म्युनिसिपल मार्केट बड़ादेव में शुरू किया नया शोरूम

आजमगढ़। शहर के म्युनिसिपल मार्केट, बड़ादेव में सोमवार को न्यू गर्ग हैंडलूम (सिंस 1991) के नए स्लीपवेल शॉपी शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ। फर्म के प्रोपराइटर विकास कुमार अग्रवाल की माता अनीता अग्रवाल और सुधीर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इसके शुरू होने से शहरवासियों को स्लीपवेल के प्रीमियम स्लीप और होम कंफर्ट उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर प्रोपराइटर विकास कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी है। नए शोरूम में स्लीपवेल के आधुनिक मैट्रेस, प्रीमियम तकिए, कुशन और स्लीप एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार उत्पादों का चयन कर सकेंगे। शोरूम में आधुनिक इंटीरियर और ग्राहकों की सुविधा के लिए विशेष डिस्प्ले की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों को विशेष लॉन्चिंग ऑफर और आकर्षक छूट भी दी जा रही है। कार्यक्रम में स्लीपवेल कंपनी के आरएसएम राजेश यादव, एसएम रोशन सिंह, उमंग अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, अठवरिया, मनीष रन अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल (लड्डू जी), शशि भूषण अग्रवाल, मुकुल बाबू, श्रेय अग्रवाल, मुकुंद अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अमृत अग्रवाल, गंगन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल सहित अग्रवाल परिवार के सदस्य और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment