.

आजमगढ़: एस के डी विद्या मंदिर में करियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित हुआ





कक्षा 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को मिला उचित मार्गदर्शन

आजमगढ़: विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर चयन के उद्देश्य से जहानागंज स्थित SKD विद्या मंदिर एवं SKD इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात करियर काउंसलर श्री प्रसून गुप्ता ने विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न विकल्पों, संभावनाओं तथा सही दिशा में निर्णय लेने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सेमिनार में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने करियर से संबंधित विभिन्न प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
करियर काउंसलर प्रसून गुप्ता ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भविष्य की चुनौतियों को समझते हुए सोच-समझकर निर्णय लेने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर SKD ग्रुप के प्रबंधक श्री विजय बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सही समय पर उचित मार्गदर्शन और सही करियर का चुनाव अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं प्रतिभा को पहचानने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने तथा उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने की सलाह दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के. शरण, श्रीकांत सिंह, मनोज, आनंद, योगेश अस्थाना सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण एवं उपयोगी बताया। यह करियर काउंसलिंग सेमिनार विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की करियर संबंधी दुविधाओं को दूर करना, उन्हें सही दिशा प्रदान करना तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनाना रहा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment