12 विधाओं में तीन जिलों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा,प्रतिभा निकेतन में हुआ आयोजन
आजमगढ़: शुक्रवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता 2026 प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज एटलस पोखरा आजमगढ़ में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. राजेश कुमार आर्य द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। डॉक्टर राजेश कुमार आर्य जी ने अपने संबोधन में कहा कि कला उत्सव बच्चों में सर्वांगीण विकास, लोक परंपराओं को जिंदा बनाए रखने का भी माध्यम है। इस प्रतियोगिता में बच्चे स्वस्थ मन से प्रतिभाग करें, मेरी सभी को शुभकामनाएं हैं। इस मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने कुल 12 विधाओं में प्रतिभाग किया। एकल नृत्य में आजमगढ़ प्रथम, मऊ द्वितीय रहा। नृत्य समूह में आजमगढ़ प्रथम, संगीत वादन में बलिया प्रथम, मऊ द्वितीय, आजमगढ़ तृतीय, संगीत गायन एकल में मऊ प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय, बलिया तृतीय, एकल अवनद्ध (ताल वाद्य) में मऊ प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय, संगीत वाद्यवृंद में मऊ प्रथम, संगीत गायन समूह में बलिया प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय, मऊ तृतीय, नाटक में मऊ प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय, बलिया तृतीय रहा। कहानी वाचन में बलिया प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय तथा दृश्य कला के अंतर्गत चित्रकला में मऊ प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय, बलिया तृतीय रहा। मूर्तिकला में मऊ प्रथम, बलिया द्वितीय, आजमगढ़ तृतीय रहा। खिलौना प्रतियोगिता में आजमगढ़ प्रथम, मऊ द्वितीय रहा। इस कार्यक्रम के निर्णायक संजय कुमार (स०अ०) खोरसों, डॉ. इफ्तेखार खान (स०अ०) बलिया, धीरेन्द्र सिंह (प्रवक्ता) डी०ए०वी०, अनीता यादव अग्रसेन इंटर कॉलेज, हरिकेश यादव (प्रवक्ता) इ० का० ओरा, श्रीमती विधि सिंह राजकीय बा०इ०का०, रमेश यादव एस०के०पी०, रेखा यादव राजकीय बा०इ०का० अतरौलिया आजमगढ़ आदि गणमान्य अध्यापक एवं जनों की उपस्थिति एवं योगदान सराहनीय रहा।
Blogger Comment
Facebook Comment