.

आज़मगढ़: जिले में शांतिपूर्ण ढंग से 74.34% हुआ शिक्षक निर्वाचन का मतदान




तहसील सदर में जमा हुईं सील मतपेटिकाएं, मजिस्ट्रेट व पुलिस अभिरक्षा में गोरखपुर भेजी जा रही है निर्वाचन सामग्री

आजमगढ़: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान शुक्रवार को जिले के 23 मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चला। मतदान समाप्त होने के बाद पीठासीन अधिकारियों ने सील्ड मतपेटिकाओं और निर्वाचन संबंधी अभिलेखों को तहसील सदर स्थित 12बी2 मीटिंग हॉल में जमा कराया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों की वापसी के बाद सील्ड मतपेटिकाओं, गोपनीय अभिलेखों तथा संविदा-असंविदा प्रपत्रों के लिफाफों को निर्धारित स्थल पर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। निर्वाचन सामग्री को पीठासीन अधिकारियों और नियुक्त मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सशस्त्र पुलिस बल की सुरक्षा में गोरखपुर रवाना किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सील्ड मतपेटिकाओं और अन्य निर्वाचन अभिलेखों को आयुक्त, गोरखपुर मंडल एवं रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थल पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में जमा कराया जाएगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment