.

आजमगढ़: अग्रवाल युवा समाज की नई कार्यकारिणी गठित



आयुष अध्यक्ष, अंबर महामंत्री और आदर्श बने कोषाध्यक्ष

आजमगढ़: नगर के श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार की देर रात अग्रवाल युवा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। समाज में एकता, सेवा और विकास को नई दिशा देने तथा आगामी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सर्वसम्मति से सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव को लेकर युवा सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। सर्वसम्मत निर्णय के तहत आयुष अग्रवाल को अध्यक्ष, अंबर अग्रवाल को महामंत्री तथा आदर्श अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्षित अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल एवं शशांक अग्रवाल, सहमंत्री नमन अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष अच्छत अग्रवाल, मीडिया प्रभारी आयुष गर्ग चुने गए।वही संरक्षक मंडल का विस्तार करते हुए सर्वोत्तम गोयल व संदीप अग्रवाल को नया संरक्षक तथा निखिल अग्रवाल को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रफुल्ल अग्रवाल व कुशाग्र गर्ग ने संगठन की नई सदस्यता ग्रहण की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने निवर्तमान पदाधिकारियों से नवचयनित टीम को शीघ्र कार्यभार सौंपने का आग्रह किया, जिस पर महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज को आश्वस्त किया कि वे पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर एक सशक्त मंच तैयार करेंगे। बैठक में गंगन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, निमित्त, अमृत, अंकित, गौरव जैन, अभिलाष, विनय, पवन, दिलीप, आनंद, गोविंद, अर्पित, अंश गोयल, अमन, मानस, अनमोल, आशुतोष, आलेख, हिमांशु, पीयूष, गोपी, सूरज समेत बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी समाज के संरक्षक पंकज अग्रवाल ने दी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment