.

आजमगढ़: शंभूपुर हत्याकांड के पीड़ितों की शिक्षा में सहयोग देंगे डॉ मनीष त्रिपाठी


बेटियों और मृत पंडितों के परिजनों की मदद को की पहल

आजमगढ़: अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में पत्नी समेत तीन लोगों की हत्या के आरोपी अरविन्द कुमार सिंह के परिवार की बेटियों की शिक्षा-दीक्षा में प्रख्यात अस्थिरोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मनीष त्रिपाठी ने स्वेच्छा से सहयोग करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में डॉ. मनीष त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने अरविन्द कुमार सिंह निवासी ग्राम शम्भूपुर, थाना अहरौला के परिवार तथा उनकी दोनों पुत्रियों परी सिंह (लगभग 10 वर्ष) और शाम्भवी सिंह (लगभग 8 माह) के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनकी शिक्षा-दीक्षा में कक्षा 12 तक स्वेच्छा से सहयोग करने का निर्णय लिया है। डॉ. त्रिपाठी ने इसी प्रकार शम्भूपुर हत्याकांड में मृत पंडित अखिलेश मिश्र और पंडित महेश पाठक के परिवारों तथा उनके बच्चों की शिक्षा-दीक्षा में भी कक्षा 12 तक सहयोग करने की बात कही है। उन्होंने दोनों परिवारों के बच्चों के भविष्य को देखते हुए नौकरी के संबंध में भी स्वेच्छा से सहयोग करने का निर्णय किया है। डॉ. त्रिपाठी ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए एसएसपी डॉ अनिल कुमार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment