स्वतंत्र चेतना कार्यालय पर स्व० श्रीमणि ओझा को दी गई श्रद्धांजलि
आजमगढ़: जीयनपुर थाना क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक अंतर्गत कोठिया बेलारी गांव निवासी एवं स्वतंत्र चेतना के ब्यूरो चीफ मनोज कुमार ओझा के चाचा श्रीमणि ओझा का गुरुवार की सुबह 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। श्रीमणि ओझा कानूनगो पद से सेवानिवृत्त थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह फूलपुर टाउन एरिया कार्यालय के पास निवास कर रहे थे। वह छह भाइयों में सबसे छोटे थे। स्वभाव से मृदुभाषी और मिलनसार श्रीमणि ओझा सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहते थे। वह लोगों के सुख-दुख में सक्रिय रूप से शामिल होते थे। उनके व्यवहार और सरल व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। उनके निधन से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि बीमारी के चलते पिछले कुछ समय से उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार सुबह उनके निधन की खबर मिलने पर परिचितों और शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। श्रीमणि ओझा के निधन पर एलवल स्थित चेतना कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। शोकसभा में विश्राम शर्मा, राजेश यादव, किशन कुमार, मुकेश चौधरी, शेखर चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment