आदेशों की अवहेलना और ड्यूटी में बरती थी गंभीर लापरवाही
आजमगढ़: फायर स्टेशन मार्टिनगंज पर तैनात फायर सर्विस चालक अभिमन्यु शाही को पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों-निर्देशों की अवहेलना और आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सात अगस्त को कार्यों की समीक्षा के दौरान अभिमन्यु शाही की कार्यशैली और कर्तव्य निर्वहन में गंभीर अनियमितताएं पाईं। इसके बाद उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी किया गया। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी पुलिस एवं फायर सर्विस कर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है
Blogger Comment
Facebook Comment