.

आजमगढ़: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गीतों से गूंजा सर्वोदय पब्लिक स्कूल प्रांगण





शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित हों विद्यार्थी - राजेंद्र प्रसाद यादव

आजमगढ़: सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हरबंशपुर के प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव, निदेशिका कंचन यादव, अजेन्द्र राय, पुनीत राय तथा प्रधानाचार्या सुकांशा अवस्थी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके बाद राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के साथ विद्यार्थियों ने झंडा गीत, ‘मां से है माटी’ तथा ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती हैं बसेरा’ जैसे देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। ‘मेरे देश की धरती’ और ‘जागा हिंदुस्तान’ पर विद्यार्थियों की समूह नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अजेन्द्र राय और पुनीत राय को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। विद्यार्थियों को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित होना चाहिए। निदेशिका कंचन यादव ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उचित मार्गदर्शन मिलने पर वे देश के सच्चे सिपाही बनकर राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रधानाचार्या सुकांशा अवस्थी ने कहा कि भावी नागरिकों को आत्मनिष्ठ मानसिकता से ऊपर उठकर वस्तुनिष्ठ सोच विकसित करनी चाहिए। शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में राष्ट्रहित, त्याग और समर्पण की भावना विकसित होगी। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment