.

आजमगढ़: लापरवाही पर पवई के उपनिरीक्षक निलंबित


विवेचना में ढिलाई, गिरफ्तारी में निष्क्रियता और आमजन से दुर्व्यवहार के हैं आरोप

आजमगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर थाना पवई में तैनात उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) ओमप्रकाश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा पर पंजीकृत कई मामलों, जिनमें लूट से डकैती में तरमीम हुआ एक गंभीर मुकदमा भी शामिल है, की विवेचना के दौरान उच्चाधिकारियों के बार-बार निर्देश के बावजूद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी प्रयास न करने और मुकदमों के निस्तारण में रुचि नहीं लेने का आरोप है। इसके अलावा क्षेत्र में भ्रमण, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान आमजन के साथ अमर्यादित व्यवहार करने तथा पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने जैसी शिकायतें भी प्रथम दृष्टया सही पाई गईं।एसएसपी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। साथ ही जनपद के सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा और अनुशासन के साथ निर्वहन करें। कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता या वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment