.

आजमगढ़: जनपदीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता मे प्रतिभा निकेतन का जलवा



सफल हुए विद्यार्थी 03 अगस्त को मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे

आजमगढ़: प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज एटलस पोखरा आजमगढ़ में आज जनपदीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज के कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक रमाकांत वर्मा एवं मंडलीय क्रीड़ा सचिव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 50 छात्रों ने प्रतिभाग किया। आज की प्रतियोगिता में सफल हुए छात्र दिनांक 03 अगस्त को होने वाली मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में आजमगढ़ जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 14,17 एवं 19 आयु वर्ग के प्रतिभागियों के बीच खेली गई। जिसके परिणाम निम्नवत रहे। 14 वर्ष आयु वर्ग बालक वर्ग में प्रथम- नीतीश प्रजापति एसडीएस जूनियर हाई स्कूल गौरा, द्वितीय -अभिषेक सोनकर प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज आजमगढ़, तृतीय- अनमोल यादव प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज आजमगढ़ और चतुर्थ - हर्ष, किसान मजदूर इंटर कॉलेज ओरा और पंचम स्थान पर अंकुश प्रजापति डॉक्टर अंबेडकर चिल्ड्रन एकेडमी रहे।
वहीं 17 वर्ष आयु बालक वर्ग में प्रथम -विश्वजीत प्रजापति किसान मजदूर इंटर कॉलेज ओरा, द्वितीय- मोहम्मद मसूद सी. एस. हरैया, तृतीय -अथर्व प्रजापति प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज, चतुर्थ- ओम मौर्य प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज और पांचवा स्थान अब्दुल कादिर किसान मजदूर इंटर कॉलेज ओरा का रहा।
साथ ही 19 आयु वर्ग बालक वर्ग में प्रथम एहरार अहमद किसान मजदूर इंटर कॉलेज ओरा रहे।
14 वर्षीय बालिका वर्ग में प्रथम-आर्या कुमारी प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज आजमगढ़, द्वितीय- प्राची कुमारी प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज आजमगढ़ ,तृतीय- आंशि मौर्य प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज आजमगढ़ , चतुर्थ -काव्या सिंह प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज आजमगढ़ और पंचम- अदिति सिंह प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज आजमगढ़ रहीं।
अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रथम -मानसी यादव प्रतिभा निकेतन आजमगढ़
द्वितीय -श्वेता मौर्य प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज आजमगढ़ रहीं। आज के इस कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य ध्रुवचंद, निर्णायक के रूप में तेज बहादुर प्रजापति, विनोद कुमार सिंह, भूपेश कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार यादव, अमित कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment