.

आजमगढ़: ₹43 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार


जमीन का बैनामा कराने के नाम पर रकम लेने का आरोप

आजमगढ़: कन्धरापुर थाना पुलिस ने जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 43 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि बैनामा कराने के लिए 43 लाख रुपये लेने के बावजूद न तो जमीन का बैनामा कराया गया और न ही रकम लौटाई गई। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में कन्धरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान बैंक खातों और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के परीक्षण में दिवाकर का नाम प्रकाश में आने पर मुकदमे में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गुरुवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिवाकर पुत्र परसन, निवासी ग्राम कम्हेनपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के विरुद्ध इसी मामले में कार्रवाई की गई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment