.

आजमगढ़: NEET-UG में जीडी ग्लोबल स्कूल की छात्रा श्रेयांशी ने बढ़ाया मान


हासिल किए 590 अंक व 99.30 परसेंटाइल, सीबीएसई 12वीं में भी मिले थे 95.8 % अंक

आजमगढ़: जीडी ग्लोबल स्कूल, करतारपुर बाईपास की छात्रा श्रेयांशी यादव ने नीट-यूजी 2026 में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय, अपने परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। श्रेयांशी ने परीक्षा में 720 में से 590 अंक प्राप्त करते हुए 99.3052135 परसेंटाइल हासिल की। इससे पहले वह सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। विद्यालय के अनुसार, श्रेयांशी ने स्कूल में नियमित अध्ययन के दौरान ही नीट की तैयारी की और शिक्षकों के मार्गदर्शन, अनुशासित दिनचर्या, स्वाध्याय तथा निरंतर मेहनत के बल पर यह सफलता अर्जित की। विद्यालय ने इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया है। विद्यालय की निदेशिका स्वाति अग्रवाल ने कहा कि श्रेयांशी की उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। वहीं, प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि नीट जैसी कठिन राष्ट्रीय परीक्षा में 99.30 से अधिक परसेंटाइल प्राप्त करना श्रेयांशी की प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है तथा उसकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। कार्यकारी निदेशक श्रीश अग्रवाल ने कहा कि श्रेयांशी ने आत्मविश्वास और सतत अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह चिकित्सा क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और देश की सेवा करेगी। प्रधानाचार्या दीपाली भुस्कूटे ने भी छात्रा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी लगन, अनुशासन और निरंतर अध्ययन सभी विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय है। विद्यालय परिवार ने श्रेयांशी यादव और उनके अभिभावकों को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय ने विश्वास जताया कि श्रेयांशी आगे भी नई उपलब्धियां हासिल कर विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ाएंगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment