.

आजमगढ़: शिव मंदिर की दानपेटिका से चोरी करने वाला गिरफ्तार


ग्रामीणों ने पीछा कर दबोचा, चोरी के ₹1,220 बरामद; पहले भी दर्ज हैं मुकदमे

आजमगढ़: कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा गांव स्थित शंकर जी मंदिर की दानपेटिका का ताला तोड़कर चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई ₹1,220 की नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उकरौड़ा निवासी विपिन कुमार सिंह पुत्र रणधीर सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि सोमवार को शंकर जी मंदिर की दानपेटिका का ताला तोड़कर एक युवक उसमें रखी धनराशि चोरी कर रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आशीष पाण्डेय पुत्र गोपाल पाण्डेय, निवासी ग्राम टेकनगढ़ा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ बताया। उसके पास से चोरी की ₹1,220 की नकदी बरामद हुई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 391/2026, धारा 305 एवं 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति ने आरोपी को मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के साथ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 और 2023 में जीयनपुर तथा सिधारी थानों में चोरी और चोरी का सामान रखने समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment