मुबारकपुर पुलिस ने घटना के अगले दिन आरोपी को घर से दबोचा
आजमगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान होने पर उसे उसके घर से दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई को पीड़िता के भाई ने मुबारकपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक अज्ञात व्यक्ति उसकी मानसिक रूप से अस्वस्थ बहन को बहला-फुसलाकर घर के पास बनी मड़ई में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर में मुकदमा संख्या 270/2026 धारा 64(2)(K) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान देवेन्द्र कुमार पुत्र सुधिराम, निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। निरीक्षक अपराध अखिलेश शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 जुलाई को उसके घर पर दबिश देकर दोपहर करीब 2:45 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Blogger Comment
Facebook Comment