.

आजमगढ़: एसकेडी विद्या मंदिर में हुआ योग महोत्सव का भव्य आयोजन





अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास


आजमगढ़: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर धनहुआं-जहानागंज स्थित एसकेडी विद्या मंदिर में योग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योग महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का आधार भी है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्रीकांत, रणविजय आनंद, अनिल, शिवमंगल और अभिषेक सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में "योग अपनाएं, निरोग रहें" का संदेश देते हुए स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment