.

आजमगढ़ में खुला 'मामा अर्थ' और 'द डर्मा' को का संयुक्त स्टोर



अग्रसेन चौराहे के पास शुरू हुआ पहला कंबाइंड स्टोर, ग्राहकों को मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स


आजमगढ़: शहरवासियों को अब प्रीमियम स्किनकेयर और पर्सनल केयर उत्पादों के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। होनासा कंज्यूमर लिमिटेड ने नगर के सिविल लाइंस स्थित अग्रसेन चौराहे के पास अपने लोकप्रिय ब्रांड 'मामाअर्थ' और 'द डर्मा को' के पहले संयुक्त स्टोर का शुभारंभ किया। डालमिया ब्रदर्स सौरभ डालमिया एवं प्रत्यूष डालमिया के सहयोग से खुले इस स्टोर के साथ उत्तर प्रदेश में कंपनी की शाखाओं की संख्या 20 हो गई है।
स्टोर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ सिटी शुभम तोंदी, लेफ्टिनेंट कमांडेंट मनोज, डॉ. स्वस्ति सिंह तथा प्रियम बनर्जी (हेड रिटेल, मामाअर्थ) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की घोषणा की गई है। स्टोर से प्रत्येक खरीदारी करने वाले ग्राहक को एक फेसवॉश निशुल्क दिया जा रहा है। इसके अलावा भी कई आकर्षक डील्स और ऑफर्स उपलब्ध कराए गए हैं।
स्टोर में ग्राहकों को 'मामाअर्थ' के टॉक्सिन-फ्री एवं नेचुरल स्किन और हेयर केयर उत्पादों के साथ 'द डर्मा को' के डर्मेटोलॉजिस्ट-टेस्टेड उत्पादों की पूरी रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। कंपनी का कहना है कि इससे आजमगढ़ और आसपास के उपभोक्ताओं को बेहतर खरीदारी का अनुभव मिलेगा।
इस अवसर पर चेयरमैन सरफराज आलम, डॉ. भक्तवत्सल, श्याम सुंदर डालमिया, संजय डालमिया, अतुल अग्रवाल, भोला नाथ जालान, मनोज खेतान, योगेश तिवारी, ओम अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अजीत रूंगटा, अविनाश जालान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment