एक सप्ताह में 47 लाभार्थियों को चेक के माध्यम से दी आर्थिक सहायता, जनसेवा को बताया जीवन का उद्देश्य
आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के नेता एवं सदस्य विधान परिषद शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने जनसेवा के अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए गरीब, असहाय मरीजों तथा जरूरतमंद बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। 29 मई 2026 से 4 जून 2026 के बीच जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के 47 लाभार्थियों को चेक के माध्यम से कुल 4 लाख 4 हजार रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। सहायता प्राप्त करने वालों में कमलेश कुमार, विजय जायसवाल, चंद्रशेखर कुमार, रविंद्र कुमार, राम विनय, संगीता देवी, शुभकांत, सारिका भारती, लखपतिया देवी, पप्पू कुमार, रुबीना, मोहम्मद शरीफ, चंद्रिका कुमार, सलमा खातून, अंसार अहमद, इंतेफाशाह, रफीकुन, मंगरू, मोहम्मद इस्लाम, शाहिना, परवीन बानो, शहनाज, अब्दुल अव्वल, निर्मला सुरेश, चंद्र भूषण, संजय, शादीकुन, अफसर हुसैन, यासमीन, सिराजुद्दीन, रिजवाना, नियाज, गुड्डू, जूही, हसन रजा, शबनम, चांद, इस्तियाक, कादिर, शबाना इकबाल, नजबुन्नेसा, मोहम्मद अकरम, गुफरान, वसीरुन, अब्दुल रहमान, मोहम्मद अजीम तथा अब्दुल हसीब शामिल रहे। सभी को उनकी आवश्यकता के अनुसार 5 हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर गुड्डू जमाली ने कहा कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य केवल समाजसेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। उनके लिए राजनीति सत्ता या पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का एक सशक्त साधन है। उन्होंने कहा कि गरीबों, असहाय मरीजों, विधवाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद बेटियों की सहायता करना उनका नैतिक दायित्व है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही उनके सार्वजनिक जीवन का मूल उद्देश्य रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार, विश्वास और दुआएं ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी हैं। जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुख में सहभागी बनना और हर संभव सहयोग देना उनके जीवन का संकल्प है। इसी भावना के साथ जनसेवा का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को राहत और सहायता मिल सके। कुल वितरित सहायता राशि: 4 लाख 4 हजार रुपये रही।
Blogger Comment
Facebook Comment