अमृता गुप्ता (94%) ने विद्यालय में किया टॉप, विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय में हर्ष का माहौल
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 में श्री दुर्गा जी पब्लिक स्कूल, सेहदा-आजमगढ़ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय की छात्रा अमृता गुप्ता पुत्री प्रमोद गुप्ता ने 470 अंक प्राप्त कर 94 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आकाश यादव पुत्र वीरेंद्र यादव ने 459 अंक प्राप्त कर 91.08 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विनीत यादव पुत्र राजेश यादव ने 434 अंक प्राप्त कर 86 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक रामनयन यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य एवं उपप्रधानाचार्य ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
Blogger Comment
Facebook Comment