अविनाश जालान अध्यक्ष, साकेत शर्मा सचिव,अंकुर रुंगटा कोषाध्यक्ष चुने गए
आजमगढ़: मारवाड़ी युवा मंच शाखा आजमगढ़ का वार्षिक चुनाव रविवार को श्री मारवाड़ी धर्मशाला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के लिए मंच पदाधिकारियों द्वारा श्री श्याम सुंदर डालमिया को चुनाव अधिकारी तथा श्री अजीत रुंगटा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। चुनाव में मंच के सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री अविनाश जालान को अध्यक्ष, श्री साकेत शर्मा को सचिव तथा श्री अंकुर रुंगटा को कोषाध्यक्ष चुना। इसके साथ ही सह कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें श्री नागेश पोद्दार एवं श्री विशाल गोयनका को उपाध्यक्ष, आकर्ष अडूकिया एवं यश रुंगटा को सह सचिव तथा आशीष खंडेलिया को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में श्री आकाश बैरासिया एवं श्री हर्ष अग्रवाल का चयन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से अजीत रुंगटा, विष्णु रुंगटा, संदीप सराफ, प्रत्यूष डालमिया, गोपाल डालमिया, अंकुर रुंगटा, अविनाश जालान, अजय जसरासरिया, नागेश पोद्दार, नमन पोद्दार, नीरज रुंगटा, विशाल गोयनका, यश रुंगटा, विजय शर्मा, सोनू जालान, राकेश सर्राफ, शुभम शर्मा, गौरव तुलस्यान, आशीष खंडेलिया, आकर्ष अडूकिया, साकेत शर्मा, संजय डालमिया, शशांक डालमिया, माधव जालान, सौरभ डालमिया, योगेश शर्मा एवं अभिषेक खंडेलिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment