हत्या, लूट, डकैती, गोतस्करी, दुष्कर्म समेत संगीन अपराधों में संलिप्त थे
आजमगढ़: जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 78 अपराधियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्यवाही की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई है। पुलिस के अनुसार 20 सितंबर 2025 से अब तक हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, गोवध, गो-तस्करी, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, अपमिश्रित शराब, धोखाधड़ी, दुष्कर्म तथा मारपीट जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जनपद पुलिस द्वारा चिन्हित अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और अपराधियों में पुलिस का भय कायम हो। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गम्भीरपुर एवं अहरौला से सर्वाधिक 11-11 अपराधियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोली गई है। थाना मुबारकपुर एवं निजामाबाद से 06-06, थाना महराजगंज, जीयनपुर एवं सिधारी से 05-05, थाना फूलपुर एवं अतरौलिया से 04-04, थाना मेंहनगर, कंधरापुर एवं तरवां से 03-03, थाना नगर कोतवाली, मेहनाजपुर, देवगांव एवं बिलरियागंज से 02-02 तथा थाना रौनापार, तहबरपुर, सरायमीर, बरदह एवं कप्तानगंज से 01-01 अपराधियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई की गई है।
Blogger Comment
Facebook Comment