.

आजमगढ़: जीयनपुर थाने में बनेगा 7 मंजिला पुलिस परिवार आवास, एएसपी ग्रामीण ने किया शिलान्यास



भूमि पूजन के बाद थाने का औचक निरीक्षण, जनसुनवाई और अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश

आजमगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने थाना जीयनपुर परिसर में पुलिस परिवार आवास के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि थाना जीयनपुर परिसर में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए 02 बीएचके आवासीय सुविधाओं से युक्त सात मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। निर्माणाधीन आवास में शौचालय समेत अन्य आवश्यक एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष जीयनपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। भूमि पूजन के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने थाना जीयनपुर का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों, साफ-सफाई व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनसुनवाई एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment