कई चौकी प्रभारी व थानों के दरोगाओं को मिली नई तैनाती
आजमगढ़। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक ने जनहित एवं प्रशासनिक दृष्टि से बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 59 उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों, चौकियों व शाखाओं से स्थानांतरित कर नई तैनाती दी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। तबादला सूची में कई चौकी प्रभारियों और थाना स्तर के उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रभारी चौकी पहाड़पुर रहे उ0नि0 कुलदीप कुमार को प्रभारी चौकी लोहरा थाना मुबारकपुर भेजा गया है, जबकि प्रभारी चौकी लोहरा रहे u0नि0 प्रमोद कुमार यादव को प्रभारी चौकी पहाड़पुर थाना कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। थाना देवगांव में तैनात उ0नि0 अभिषेक कुमार मिश्रा को प्रभारी चौकी सिविल लाइन थाना कोतवाली बनाया गया है। थाना सिधारी से उ0नि0 मनीष मणि त्रिपाठी को व0उ0नि0 थाना अहरौला भेजा गया है। थाना सिधारी के ही उ0नि0 विद्नेश वर्मा को थाना कोतवाली तथा उ0नि0 नीतेश सिंह को थाना पवई स्थानांतरित किया गया है। थाना मुबारकपुर से उ0नि0 सौरभ सिंह को प्रभारी चौकी बनकट थाना मुबारकपुर की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा थाना अतरौलिया में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। थाना अतरौलिया से उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला को थाना मेहनाजपुर, उ0नि0 राजेन्द्र कुमार को थाना कोतवाली, उ0नि0 जफर अयूब को थाना निजामाबाद तथा उ0नि0 उमेश चन्द्र को थाना अहरौला भेजा गया है। वहीं थाना अहरौला से उ0नि0 लालचन्द राय को थाना अतरौलिया स्थानांतरित किया गया है। थाना महाराजगंज से उ0नि0 विनय कुमार यादव को प्रभारी चौकी अजमतगढ़ थाना जीयनपुर तथा उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव को थाना सिधारी भेजा गया है। थाना रौनापार से उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय को थाना मेहनाजपुर और उ0नि0 शिवम मिश्रा को थाना कन्धरापुर भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षकों में भी बदलाव किया गया है। म0उ0नि0 रूपम वर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी महिला पुलिस चौकी मुबारकपुर भेजा गया है। म0उ0नि0 आरती यादव को महिला पुलिस चौकी मुबारकपुर से थाना जहानागंज तथा म0उ0नि0 आकांक्षा पाण्डेय को पुलिस लाइन से थाना बिलरियागंज भेजा गया है। म0उ0नि0 रानी साहू को थाना मेहनगर से थाना फूलपुर स्थानांतरित किया गया है। साइबर थाना में तैनात उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद यादव को थाना अतरौलिया तथा उ0नि0 रजत सिंह को थाना देवगांव भेजा गया है। पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment