छात्रा श्रेया गौतम ने 97% अंक ला कर प्रथम स्थान प्राप्त किया
विद्यालय के कुल 28 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए
आजमगढ़: सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम में नूरजहाँ चिल्ड्रेन स्कूल, दौनां जेहतमंदपुर, लालगंज, आजमगढ़ ने हर वर्ष की भांति शानदार सफलता हासिल करते हुए जिले व क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। विद्यालय की मेधावी छात्रा श्रेया गौतम ने 97% अंक ला कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान आदर्श विश्वकर्मा ने 96.6%, तृतीय स्थान रहीमा बानो ने 96.2%, चतुर्थ स्थान अमनार खान 95.5% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के कुल 28 छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 57 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह परिणाम विद्यालय के लगातार बेहतर शैक्षिक स्तर को दर्शाता है। इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आगे बताया कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
Blogger Comment
Facebook Comment