.

आजमगढ़: पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुई फेरबदल


निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी, तत्काल प्रभाव से लागू

आजमगढ़: जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। एसएसपी डॉ अनिल कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र को प्रभारी मीडिया सेल से हटाकर प्रभारी निरीक्षक सिधारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को प्र0नि0 सिधारी से प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद भेजा गया है। उपनिरीक्षक हीरेंद्र प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष निजामाबाद से हटाकर प्रभारी मीडिया सेल की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक अमित कुमार त्रिपाठी को प्रभारी विशेष चोरी अनावरण टीम से थानाध्यक्ष गम्भीरपुर तथा उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह को थानाध्यक्ष गम्भीरपुर से थानाध्यक्ष मेहनाजपुर तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक मनोज पाल को थानाध्यक्ष मेहनाजपुर से पीआरओ/वाचक (एसपी कार्यालय) बनाया गया है, जबकि निरीक्षक विनय कुमार सिंह को पीआरओ/वाचक से प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर भेजा गया है। निरीक्षक राज कुमार सिंह को प्र0नि0 जीयनपुर से प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना तथा निरीक्षक अनुराग कुमार को प्र0नि0 कंधरापुर से प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज तैनात किया गया है। निरीक्षक केदारनाथ मौर्य को प्र0नि0 महाराजगंज से प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर बनाया गया है।
अन्य तबादलों में उपनिरीक्षक सुनील कुमार दुबे को थानाध्यक्ष बिलरियागंज से थानाध्यक्ष रौनापार, उपनिरीक्षक मनोज सिंह को थानाध्यक्ष रौनापार से थानाध्यक्ष अहरौला तथा उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्र को थानाध्यक्ष अहरौला से थानाध्यक्ष बिलरियागंज भेजा गया है। निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह को प्र0नि0 साइबर थाना से प्रभारी निरीक्षक फूलपुर तथा उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द को थानाध्यक्ष फूलपुर से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment