.

आजमगढ़: फर्जी रसीद बनाकर लाखों की ठगी करने वाला एजेंट गिरफ्तार


विद्युत उपभोक्ताओं से वसूली कर विभाग में नहीं जमा की रकम

आजमगढ़: थाना कोतवाली पुलिस ने विद्युत बिल के नाम पर उपभोक्ताओं से ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी उपभोक्ताओं से बिल जमा कराने के नाम पर धनराशि लेकर फर्जी रसीद थमा देता था और रकम विभाग में जमा नहीं करता था।
मामले में अवर अभियन्ता श्री दिलीप कुमार, 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र भंवरनाथ/एलटी उपकेन्द्र बदरका की ओर से थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसमें बताया गया कि मेसर्स फिल्टेक कलेक्शन एजेंसी का एजेंट राहुल राय उपभोक्ताओं से विद्युत बिल के नाम पर पैसे वसूल कर फर्जी रसीद देता था। जांच में कई उपभोक्ताओं से लाखों रुपये की वसूली का खुलासा हुआ, जबकि उक्त धनराशि विभाग में जमा नहीं की गई।
इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 83/2026 धारा 318(4), 336(3), 338 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें बाद में धारा 316(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत म0उ0नि0 शशि सिंह, उ0नि0 रविन्द्र यादव व का0 राजन कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राहुल राय को 04 अप्रैल 2026 को सायं 5:50 बजे एलटी विद्युत उपकेन्द्र बदरका तिराहा से पहाड़पुर मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त राहुल राय पुत्र राजेश राय निवासी नगसर थाना नगसरहाल्ट जनपद गाजीपुर, वर्तमान पता मोहल्ला मिश्र बाजार थाना कोतवाली गाजीपुर, उम्र करीब 25 वर्ष है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment