.

आजमगढ़:डीएवी पीजी कॉलेज इग्नू केंद्र की छात्रा इशिता त्रिपाठी ने बढ़ाया मान


नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति के हाथों मिला गोल्ड मेडल,BA में 79% अंक हासिल किया

आजमगढ़: डीएवी पीजी कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र (48034) की मेधावी छात्रा इशिता त्रिपाठी ने बी.ए. में 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। मूल रूप से प्रयागराज की निवासी इशिता वर्तमान में आजमगढ़ के अराजीबाग में रहकर अध्ययन कर रही हैं। नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में इशिता त्रिपाठी को यह सम्मान भारत के उपराष्ट्रपति के हाथों प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जनपद में गर्व और खुशी का माहौल है। इशिता के पिता विनोद कुमार त्रिपाठी हैं, जबकि उनकी माता स्वर्गीय डॉ. शैलजा त्रिपाठी थीं, जो श्री अग्रसेन महिला पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर केआजमगढ़:डीएवी पीजी कॉलेज इग्नू केंद्र की छात्रा इशिता त्रिपाठी ने बढ़ाया मान पद पर कार्यरत थीं। अपनी सफलता पर इशिता ने कहा कि यह उपलब्धि उनके गुरुजनों और माता-पिता के मार्गदर्शन व आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य सिविल सेवा में जाकर महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करना है। साथ ही, वे अपनी माता के पदचिह्नों पर चलते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहती हैं।इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। इग्नू अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. शिल्पा त्रिपाठी ने इशिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य छात्राओं को इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 26 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है, जिससे इच्छुक छात्र-छात्राएं इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment