.

आजमगढ़: सहकार से समृद्धि का मॉडल नए उत्तर प्रदेश के विकास का आधार बनेगा: सीएम योगी






बिलरियागंज ब्लाक के ग्राम मिरिया रेहड़ा में नवनिर्मित दुग्ध अवशीतन केंद्र का हुआ शुभारंभ

प्रयागराज, बरेली के लिए भी इस तरह के प्रोजेक्ट के लिए दो सौ करोड़ स्वीकृत किया

हरी झण्डी दिखाकर मोबाइल वेटरिनरी यूनिट को रवाना किया

आजमगढ़: बिलरियागंज ब्लाक के ग्राम मिरिया रेहड़ा में श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के नवनिर्मित दुग्ध अवशीतन केंद्र का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सहकार से समृद्धि का यह मॉडल नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास का आधार बनेगा।
भारत माता के जयकारे, वंदेमातरम और पार्वती पतये हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ उन्होंने यह डेयरी 56 हजार बहनों के योगदान से प्रगति कर रही है। यह अन्य लोगों के लिए असंभव है। कहा कि महिला आत्मनिर्भर होती है, तो पूरा परिवार आत्मनिर्भर होता है। सशक्त देश और विकसित भारत के लिए यह जरूरी है। आज इस डेयरी में 1 लाख 70 हजार लीटर दूध का कलेक्शन हो रहा है और दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर 55 रुपये प्राप्त होता है और दूध में मिलावट भी नहीं होती। बताया कि यह पांचवीं ऐसी कंपनी है जो बड़ी संख्या में महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। हमने प्रयागराज और बरेली के लिए भी इस तरह के प्रोजेक्ट के लिए दो सौ करोड़ स्वीकृत किया है।
इससे पूर्व सीएम ने हरी झण्डी दिखाकर मोबाइल वेटरिनरी यूनिट को रवाना किया और परिसर में कदंब के पौधे का रोपण किया। इसी के साथ बायोगैस प्लाण्ट से लाभान्वित 3 महिला लाभार्थियों और 3 लखपति दीदी महिला उद्यमियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, विधायक राम विलास चौहान, एमएलसी राम सूरत राजभर, विक्रांत सिंह रिशु, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर आदि भी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment