.

आजमगढ़: सुनील दत्त विश्वकर्मा ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने



पुरी में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का हुआ चयन, 19 राज्यों के कलाकारों ने की भागीदारी

पुरी (ओडिशा): ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 11 और 12 अप्रैल को पुरी स्थित होटल सूर्या बीच इन में संपन्न हुआ। अधिवेशन में देश के 19 राज्यों से आए लगभग 120 कलाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पहुंचे कलाकारों का स्वागत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजगोपाल पाढ़ी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। अधिवेशन के दौरान पदाधिकारियों ने कलाकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सम्मेलन में संगठन की स्मारिका ‘दर्पण’ का विमोचन भी किया गया। राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुंदन ने पिछले तीन वर्षों की गतिविधियों पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष सुनील दत्त विश्वकर्मा ने वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए आय-व्यय का ब्यौरा रखा। वक्ताओं ने रंगमंच की समृद्ध परंपरा को सशक्त बनाने, कलाकारों के हितों की रक्षा करने तथा बंद हो रही रिपर्टरी को पुनः शुरू कराने का संकल्प लिया। उद्घाटन सत्र दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुआ, जिसमें कलाकारों के सामने रोजगार, बंद पड़ी रेलवे रियायत की बहाली और पेंशन जैसी प्रमुख मांगों को उठाया गया।
इसके बाद संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें जमशेदपुर (झारखंड) के मो. निजाम राष्ट्रीय अध्यक्ष, गिरिडीह (झारखंड) के सतीश कुंदन राष्ट्रीय महासचिव और आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के सुनील दत्त विश्वकर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। अधिवेशन में देशभर से आए प्रतिनिधि कलाकारों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। आजमगढ़ से सम्मेलन में प्रमोद कुमार सिंह, कमलेश सोनकर, रवि गोंड, मंटू कुमार और राज पासवान ने प्रतिभाग किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment